जमशेदपुर : जमशेदपुर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा जरुरतमंदों को कंबल वितरण किया जा रहा है. इसी को देखते हुए संस्था यात्रा एक नए जीवन की शुरुआत के द्वारा भिलाई पहाड़ी देवघर पंचायत स्थित गांव में जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से यात्रा की अध्यक्ष रीना सिंह, गुरुप्रीत, कोषाध्यक्ष समरजीत, जगतार, अनूप, महामंत्री संगीता देवी, अर्जुन, युवा हिंदू क्रांति के संरक्षक रविकांत शर्मा उपस्थित रहे.




