जमशेदपुर : जमशदपुर के कदमा स्थित भाटिया बस्ती के श्री हनुमान मंदिर के पुजारी विष्णु कांत झा का निधन बीते रविवार को हुआ. जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि वे पचास वर्ष से अधिक इस मंदिर में सेवा दे चुके है. उनकी उम्र 95 वर्ष थी. उन्हें नारियल बाबा के नाम से भी जाना जाता था. उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब थी. उनके पीछे उनका दो बेटा है. उनके अंतिम यात्रा में कमेटी समेत काफी लोग शामिल हुए. इसमें मुख्य रूप से प्रदीप कुमार सिंह, अशोक सिंह, आदित्य कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, चंदन वर्मा और अन्य शामिल हुए. उनका अंतिम संस्कार पार्वती घाट में किया गया.



