घाटशिला: घाटशिला विधानसभा के आसना पंचायत के छोटा दधिका गांव में भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देबदूत सोरेन के द्वारा इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए 50 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. विदित हो कि कंबल वितरण का कार्यक्रम डॉ सुनीता और उनकी टीम के द्वारा नवंबर 2022 से ही घाटशिला के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है. मौके पर डॉ सोरेन ने कहा कि सबसे सुखी वही है जो किसी और के काम आए. किसी को कुछ देना महज दान मात्र नहीं होता है. यह जीवन का एक सार्थक बदलाव होता है. जब आप किसी के लिए कुछ अच्छा करते हैं तो कई और लोगों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं और यही एक सामाजिक प्रयास बनता है.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि इस सर्दी के मौसम में ठंड की वजह से कोई बीमार न पड़े और किसी की मौत न हो, इसलिए इस साल अपने निजी स्तर से घाटशिला के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कंबल का वितरण किया, ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके. मौके पर आसना पंचायत के मुखिया मान सिंह हेम्ब्रम, ग्राम प्रधान कन्हाई लाल हेम्ब्रम, रामकृष्ण मुर्मू, भाजपा महामंत्री शंकर सेठ, बिनय बेरा, विश्वनाथ कांझी, कपिल मुंडा, दिलीप मुर्मू, पवन हांसदा, संजय मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.



