जमशेदपुर : बर्मामाइंस में भोजपुरिया बेयार के बैनर तले विधायक सरयू राय का अभिनंदन किया गया. साथ ही कवि गोष्ठी सह लिट्टी पार्टी कार्यक्रम आयोजित की गई. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय शामिल हुए. भोजपुरिया बेयार के अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि लिट्टी पार्टी तो बहाना है दरअसल विधायक सरयू राय सफलता पूर्वक तीन साल कार्यकाल पूरा किए हैं. इस खुशी में एक सजग जनप्रतिनिधि का सम्मान तो बनता ही है. कार्यक्रम के दौरान बलविंदर सिंह , यमुना तिवारी व्यथित , उदय प्रताप हयात , कैलाशनाथ गाजीपुरी आदि कवियों ने सरयू राय के सम्मान में कविताओं की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी.विधायक सरयू राय अपने संबोधन में ताजा राजनीतिक घटना क्रम , राजनीति दूरियों के कारण की परिस्थिति आदि पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि भविष्य का रास्ता क्या हो सकता है यह विचार करने की बात होनी चाहिए. हम जब किसी की आलोचना करते हैं तो आत्मचिंतन भी कर लेना चाहिए. आगे कहा कि यदि दो लोग लड़ रहे हैं तो कोई मध्यस्थता करने वाला भी खड़ा होना चाहिए. जिसपर भरोसा किया जा सके. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार का बगैर नाम लिए हुए कहा कि कोई यह सोच लेता है कि हम शत प्रतिशत ले लेंगे तो संविधान ऐसी इजाजत नहीं देता है. एक झटके में बिहार को बांटकर दो राज्य बना दिए गए. लेकिन यह मानना पड़ेगा कि इस झारखंड में यूपी और बिहार समाहित है. उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत और सर्वाधिक के अंतर को समझना चाहिए. आज बहुमत होते हुए भी वे अधिकार की बात करते हैं. उन्होंने कवियों को उनके सम्मान में रचना प्रस्तुत करने के लिए आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान अभिजीत रंजन ने बुके भेंटकर सरयू राय का अभिनंदन किया. कार्यक्रम में डॉ विमलेश ठाकुर , बलविंदर सिंह , दुर्गा , परशुराम प्रसाद , आशुतोष, कमल किशोर विधायक प्रतिनिधि, नागेंद्र सिंह , भोला रजक , विजय शाही , राम नारायण शर्मा , अभिजीत रंजन , डॉ अजय ओझा , रविंद्र प्रताप सिंह , कन्हैया दुबे , रविंद्र ठाकुर , विजय साही , बबली , सुबोध श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.



