जमशेदपुर: मानगो नगर निगम ने मेयर पद के दावेदार सह बन्ना गुप्ता आईटी सेल प्रमुख सह कांग्रेसी नेता पप्पू सिंह की बिल्डिंग सील कर दी है. इस बिल्डिंग में नक्शा विचलन था. तीन मंजिला इमारत का परमिशन लिया गया था. जबकि इससे ज्यादा मंजिल बना ली गई थी. इसकी शिकायत किसी ने मानगो नगर निगम से की थी. नगर निगम ने मामले की जांच की तो शिकायत सही पाया. पप्पू सिंह की इमारत में नक्शा विचलन पाया गया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने मानगो नगर निगम से बिना परमिशन लिए ही ज्यादा मंजिल का निर्माण कर लिया था. इसे बुधवार को मानगो नगर निगम की टीम ने विचलित हिस्से को सील कर दिया है. विदित हो कि मानगो नगर निगम इलाके में कई इमारतों में नक्शा विचलन है. लगभग सभी अपार्टमेंट नक्शा विचलन करके बनाए गए हैं. इसकी शिकायत भी मानगो नगर निगम से की गई है. लेकिन मानगो नगर निगम अभी तक इस तरफ कार्रवाई नहीं कर रहा है.



