जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने सिंडिकेट के अनुमोदन के पश्चात अपने विभिन्न विभागों की टॉपर स्टूडेंट्स को एक वर्ष के लिए टीचिंग असिस्टेंट के रूप में नियुक्त किया है. कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता के निर्देश पर नियुक्त की जा रही इन टॉपर्स को पंद्रह हजार रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा. साथ ही ये परीक्षा संबंधी कार्यों में भी सहयोग करेंगी. नव नियुक्त छात्राएं गुरुवार को अपने संबंधित विभागों में रिपोर्ट करेंगी. नियुक्त की गयी छात्राओं में झरना चौधरी (अर्थशास्त्र), नीतू तिवारी (हिंदी),अतिथि कांता (इतिहास), मनीषा कुमारी सिंह (गृह विज्ञान), अंकित बनर्जी (अंग्रेजी), पायल शर्मा (भूगोल), आकांक्षा कुमारी (जीव विज्ञान), निवेदिता कुमारी (दर्शन शास्त्र), पूजा सिंह (पदार्थ विज्ञान), सुनीता कुमारी (राजनीति शास्त्र) शामिल हैं.




