जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती मोहनपथ निवासी 24 वर्षीय हरीश राव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मंगलवार की सुबह उसका शव उसके कमरे में लटकता हुआ पाया गया. सुबह जब हरीश ने देर तक दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने झांक कर देखा तो वो फंदे से लटका हुआ था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताते हैं कि हरीश प्राइवेट कार ड्राइवर था. निजी कार चलाने का काम करता था. वह कुंवारा था. उसकी बहन की शादी हो चुकी है. वह कई दिनों से तनाव में था. इस पर पुलिस द्वारा कई बिन्दुओं पर जांच की जा रही कि आखिर साव ने आत्महत्या क्यों की, आत्महत्या का कारण पुलिस तलाश रही है.



