जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला परिवहन कार्यालय ने ‘रन फॉर रोड सेफ्टी’ का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत सुबह 7:00 बजे साकची गोल चक्कर से हुई. इस दौड़ को डीसी एवं एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह दौड़ बाग-ए-जमशेद होते हुए जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंच कर समाप्त हुई. इस मौके पर सड़क सुरक्षा को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया. मौके पर अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनों को जागरूक करने के लिए रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया है. इसका उद्देश्य सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उसका अनुपालन करवाना है, जिससे वाहन चालकों एवं राहगीरों के लिए सड़क पर चलना सुरक्षित हो. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं एसएसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. कई बार दुर्घटनाएं होने पर स्थितियां नियंत्रण में नहीं रहती हैं, ऐसे में सड़क पर वाहन चलाने, सड़क पर चलने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास है. रन फॉर रोड सेफ्टी में डीसी विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार, एडीएम नंदकिशोर लाल, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, डीटीओ दिनेश रजन, डीपीआरओ रोहित कुमार समेत जिला स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, आम जन आदि शामिल हुए.











