घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र के दीघा गांव निवासी हीकीम मुर्मू के गाल पर ट्यूमर होने से वे काफी परेशान है. हीकीम मुर्मू कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और आर्थिक कमी के कारण वह अपना इलाज नही करा पा रहे हैं. हीकीम मुर्मू दातुन बेचकर किसी तरह अपना घर परिवार चला रहे थे. बिमारी के कारण वह अब रोजगार करने में भी असमर्थ है. कई दिनों से बिमार होने के कारण बच्चों का भरण पोषण करने में भी परेशानी हो रही है. हीकीम मुर्मू की बिमारी की सूचना पाकर भाजपा नेत्री सह चिकित्सक डॉ सुनीता देवदूत सोरेन गांव पहुंचकर हीकीम मुर्मू से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना और परिवार के सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे हीकीम मुर्मू के उपचार कराने के लिए हर संभव सहयोग करेगी. मौके पर कालचिती के मुखिया बैजनाथ मुर्मू, दिलीप महतो, कारू हांसदा, बीधान मुर्मू, विश्वनाथ कारजी, सुब्रतो दास समेत अन्य उपस्थित थे.



