जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर रोड नंबर 10 में शुक्रवार की रात समाजसेवी और जमीन कारोबारी शब्बीर को गोली मार दी गई थी. कोलकाता में इलाज के दौरान शब्बीर ने रविवार को दम तोड़ दिया था. वहीं मंगलवार को दोपहर बाद जाकिरनगर कब्रिस्तान में शब्बीर को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है. शब्बीर की मिट्टी में हजारों लोग शामिल थे. इस दौरान बावनगोड़ा की दुकानें सुबह से ही बंद थीं. इस दौरान परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
परिजनों का कहना है कि पुलिस सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करें. उनका कहना है कि अभी तक नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं. घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है. गौरतलब है कि बावनगोड़ा चौक के पास गुरुवार को एक ऑटो चालक शहजाद को अस्तुरा मार दिया गया था. इस मामले में शब्बीर पीड़ित पक्ष की मदद कर रहे थे. बताते हैं कि इसी को लेकर और कपाली में एक जमीन के विवाद को लेकर उनकी हत्या की गई है.



