चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विधालय में पंचायत की मुखिया मंजू टुडू ने विधालय को अपने फंड से एक वाटर कूलर प्रदान किया. मुखिया ने मंगलवार को विद्यालय पहुंच कर वाटर कूलर का फीता काटकर उद्घाटन किया.
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए मुखिया मंजू टुडू ने उन्हें अच्छी तरह पढ़ाई करने की नसीहत दी एवं कहा कि वे उनके साथ हैं. उन्होंने स्कूल को आगे भी जरूरत की चीजें मुहैया कराते रहने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों को गर्मी में राहत दिलाने के लिए उन्होंने वाटर कूलर उपलब्ध कराया है ताकि बच्चों को गर्मी में ठंडा पानी मिल सके. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मनोज गोप, राजाराम गोप, दयाल गोप, पूर्ण सीट, विद्यालय प्रधान बी एस नायक, गोविन्द गोप, विश्वनाथ पाल, कमलेश सिंह, रायमनी टुडू, अविनाश, अरुण महतो, जानती मुर्मू, राजीव मल्लिक सहित संकुल साधन सेवी गणेश चन्द्र महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



