जमशेदपुर : उत्तर भारत में जारी ठंड एवं कोहरे से लोगों को राहत मिलती नजर आ रही है. इसके कारण रेल यातायात भी पटरी पर लौटने लगा है. मुंबई और दिल्ली की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से महज एक-आध घंटे लेट चल रही हैं. ट्रेनों के समय से चलने से यात्रियों को बहुत राहत मिली है. जानें ऐसी ही कुछ ट्रेनों के विषय में जो टाटानगर से होकर गुजरती हैं. (नीचे भी पढ़ें)
दिल्ली से पुरी जाने वाली 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर चल रही है एवं उसके रात 7:58 बजे तक टाटानगर पहुंचने की संभावना है. वहीं 12801 पुरी-दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी सही समय पर चल रही है और अपने नियत समय पर टाटानगर पहुंची. 12809 हावड़ा मुंबई सीएसएमटी मेल अपने निर्धारित समय से 2 घंटे लेट चल रही है तथा इसके 1:37 बजे की जगह अपराह्न 3:48 बजे तक टाटानगर पहुंचने की संभावना है. 12102 शालीमार-मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 12102 निर्धारित समय से चल रही है. यह ट्रेन दोपहर 12:30 बजे टाटानगर पहुंची. 13287 दुर्ग- टाटानगर-राजेंद्रनगर जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित समय से 1 घंटे विलंब से चल रही है और इसके शाम 7:10 बजे टाटानगर पहुंचने की संभावना है. 12875 पुरी-टाटानगर-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस भी निर्धारित समय पर चल रही है और यह निर्धारित समय 7:22 बजे टाटानगर पहुंचेगी.



