जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर संडे मार्केट टेम्पो स्टैंड के पास से जुआ खेल रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल भेजे गये दोनों लोगों में कमलकांति मालाकार और अनूप महतो है. पुलिस को सूचना मिली कि टेम्पो स्टैंड में जुआ चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने छापामारी की, जिसके बाद छापामारी होते ही सारे लोग चादर पर पैसे लेकर भाग गये. पुलिस ने दौड़ाकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 20 हजार 440 रुपये नगद और ताश के पत्ते को जब्त किया गया है. पुलिस ने इस मामले में तीन और लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें जयदेव, गुटखा, केनी और अन्य शामिल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.












