बोकारो:पारसनाथ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां मरांग बुरू को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान के तत्वावधान में बोकारो उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना के माध्यम से बोकारो उपायुक्त के मार्फत से महामहिम राष्ट्रपति,भारत के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सेगल अभियान के नेताओं ने कहा कि पारसनाथ आदिवासियों का रहा है और आगे भी आदिवासियों का रहेगा क्योंकि यहां हमारे देवता मारंग बुरू निवास करते हैं. ऐसे में आदिवासियों के आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सेगेल अभियान आज आंदोलनरत है.(नीचे भी पढ़े)
इसी के मद्देनजर झारखंड के कई जिलों में उपायुक्त मुख्यालय के पास आज हम लोग धरना दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज हमने उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया है और आने वाले समय में हम इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे क्योंकि आदिवासियों की आस्था को बचाना है. उन्होंने कहा की पूरे देश के 5 राज्यों के 50 उपायुक्त कार्यालय में धरना प्रदर्शन चल रहा है. उन्होंने कहा कि केवल जैनियों को पहाड़ पर अधिकार देना बर्दास्त नहीं किया जाएगा.











