
जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस क्रम में डीसी ऑफिस में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। डीसी ऑफिस में डीसी विजया जाधव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान भी हुआ। डीसी ऑफिस के बाद एसएसपी ऑफिस में भी झंडोत्तोलन किया गया। यहां एसएसपी प्रभात कुमार ने झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। एसएसपी ऑफिस में भी राष्ट्रगान हुआ।




