
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) की ओर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया गया. यहां कंपनी परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा ने झंडोतोलन किया. एमडी बनने के बाद वे पहली बार यहां झंडारोहण किया. उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और सुरक्षाकर्मियों की ओर से प्रस्तुत किये गये मार्च पास्ट का निरीक्षण किया और सलामी ली. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस मौके पर अपने संबोधन में टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से संचालित स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक रंगारंग प्रस्तुती देकर देशभक्ति का बखान किया. इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुती कर सबको मोहित कर दिया. टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा ने कहा कि कंपनी को काफी आगे ले जाने की स्थिति में है. कंपनी का लगातार विस्तार हो रहा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

लोगों के डिमांड भी काफी ज्यादा हो रहे है. इस कारण सारे मानकों पर खरा उतरते हुए सेफ्टी के साथ बेहतर नागरिक सुविधा प्रदान करना कंपनी की पहली प्राथमिकता है. कस्मटर के डिमांड पर खरा उतरने की जरूरत है. वर्ल्ड क्लास नागरिक सुविधा प्रदान करने के लिए सबको मेहनत करने की जरूरत है. इस मौके पर कर्मचारियों के कार्यों की तारीफ भी एमडी ने की.






