रामगोपाल जेना/चाईबासा : तीन हजार पांच सौ सत्तर किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा पूरी कर लौटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आज चाईबासा में भव्य स्वागत किया गया. इन कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सांसद गीता कोड़ा ने चाईबासा में झंडी दिखाकर रवाना किया था जो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर आज चाईबासा लौटे.
प्रदेश युवा कांग्रेस के दीनबंधु बोयपाई, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हांसदा एवं आनंद सिंकू शुक्रवार देर शाम चाईबासा पहुंचे, जहां जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका अभिनंदन किया गया. ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत कार्यक्रम के साक्षी बने सैकड़ों कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा उपस्थिति में कांग्रेस भवन में भारत यात्रियों का फूल माला के साथ स्वागत किया. मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि यहां से सबसे ज्यादा तीन भारत यात्री भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए.
मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी बोदरा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा , सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय , जितेन्द्रनाथ ओझा , विश्वनाथ तामसोय , राज कुमार रजक , राकेश सिंह , रंजीत यादव , मो.सलीम , रश्मि ब्यूटी बानरा, दिकू सवैयां , स्माइल सिंह दास , सिकुर गोप , मुकेश कुमार , राहुल लाल दास , अमन महतो , सुगना सामड आदि सहित अनेक लोगों ने इसमें शिरकत की.




