रामगोपाल जेना/बंदगांव:बंदगांव थाना प्रभारी विकास कुमार ने थाना क्षेत्र के तिरला, करिका, जलमय, कड़कालौंगर में गुरुवार को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से अवैध पोस्ता खेती को कड़े निर्देश दिया. उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि जो लोग अवैध पोस्ता की खेती किया हैं वे जल्द से जल्द नष्ट कर दें. पुलिस द्वारा यह अंतिम चेतावनी दी गयी हैं.(नीचे भी पढ़े)

अगर ग्रामीण खुद पोस्ता की खेता को नष्ट नहीं करते हैं तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी पोस्तो की खेती को पुलिस द्वारा नष्ट किया गया हैं. साथ ही कुछ ग्रामीणों ने भी सहयोग करते हुए स्वयं पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया हैं. लेकिन कुछ ग्रामीणों को बार-बार चेतावनी देने के बाद वे लोग पोस्ता की खेती को नष्ट नहीं कर रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)
ऐसे लोगों को पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा हैं. पुलिस अभियान के दौरान जिन व्यक्ति की जमीन के उपर पोस्ता की खेती करते हुए पकड़ती हैं तो उनके मालिक के उपर मामला दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा.



