बहरागोड़ा : ग्रामीणों के आग्रह पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बहरागोड़ा प्रखंड की डोमजुड़ी पंचायत के नयाग्राम चौक से नयाग्राम गांव तक बारिश के कारण जर्जर हुई कच्ची सड़क का निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली से श्री षाड़ंगी को अवगत कराते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की. मौके पर श्री षाडंगी ने सड़क की स्थिति का जायजा लिया और दूरभाष के माध्यम से उपायुक्त को सड़क की समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल फिलिंग कराकर आवागमन सुचारू कराने का आग्रह किया. (नीचे भी पढ़ें)
उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि जल्द ही सड़क की फिलिंग कराकर आवागमन के लिए चालू कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि जब तक विभागीय स्तर से पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक फिलिंग एवं आवश्यक मरम्मत के माध्यम से ग्रामीणों के आवागमन को सुचारू रखने का प्रयास किया जाएगा. मौके पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान, संजीव रथ, सुनील जेना, देवाशीष पात्र, सतवंत गिरि के साथ स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे.




