जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को प्रारंभ किए गए ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान’ से प्रेरणा लेकर शुक्रवार को जमशेदपुर में स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया.
वॉइस ऑफ जमशेदपुर के संयोजक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में कदमा स्थित ब्रह्मऋषि भवन में ‘सफाई कर्मचारी महिला सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शहर को स्वच्छ रखने वाली महिला सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर वॉइस ऑफ जमशेदपुर के संयोजक अमित अग्रवाल ने कहा कि “स्वच्छता की ये सिपाही ही हमारे समाज की असली ताकत हैं. सम्मान ही सच्ची सेवा है. प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को ये दीदियां ही जमीन पर साकार कर रही हैं.” (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिमन्यु सिंह चौहान, दीपल विश्वास, सुमित श्रीवास्तव, विकास सिंह, अभिषेक दे, राकेश कुमार, नितेश सिंह, विवेक श्रीवास्तव, मोंटी अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मोहित कुमार, ऋषि कुमार, मनोज ओझा, राम कुशवाहा, चिंटू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.







