रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर: चक्रधरपुर प्रखंड के सारजोम हातु गांव, बुरु नलिता गांव और डुकरी गांव में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई मागे पर्व पर हातु मुंडा और दिऊरी,उनकी पत्नी तथा उनके सहयोगियों को धोती, साड़ी और गंजी प्रदान कर उन्हें सम्मानित किए. लोगों को मागे परब की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि हम अपने प्राचीन परंपरा के अनुसार मांदर और नगाड़ा बजाकर नृत्य करें. उन्होंने ग्रामीणों से यह अपील करते हुए लोगों से विनती पूर्वक कहा कि हम अपने पर्व त्योहार में नगाड़ा और मांदर बजा कर नृत्य करें तथा बाकी दिनों में डीजे बाजा पर नृत्य करें.(नीचे भी पढ़े)

युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि आप लोग हमारे समाज के अगुआ बने और भविष्य के बच्चों को अपने समाज की परंपरा, संस्कृति, धरोहर और विरासत की जानकारी देते हुए आगे बढ़ाना है. अंत में मागुरदा में मागे पर्व के बासीयाड़ हरमगेया में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो कर सुसुन अखड़ा में मांदर बजा कर लोगों का मनोरंजन बढ़ाये. इस अवसर पर रामराई सामड, सिरका गागराई, दिलीप सामड, मार्कुस गागराई, विरसिंह हांसदा, लक्ष्मण बांकिरा, छोटेलाल सामड, देवेंद्र सामड सहित कई ग्रामीण मौजूद थे



