जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन में एक नई पहल के तहत नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उदघाटन किया गया. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने बैडमिंटन कोर्ट का उदघाटन करते हुए सभी कमेटी मेंबरों से अपील की कि सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और प्रतिदिन किसी न किसी खेल या शारीरिक व्यायाम कर अपने आप को स्वस्थ रखें. आज के वर्तमान दौर की चुनौतियो को सामना करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सभी लोग शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि कमिटी मेंबर दिनभर कर्मचारियों की सेवा करके शाम के वक्त टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में आकर बैडमिंटन खेल कर तनावमुक्त रह सकते हैं. साथ ही खेल में सुरक्षा का विशेष ध्यान देने का सलाह दी. उदघाटन समारोह में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र झा, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजय सिंह, सहायक सचिव सरोज सिंह , अजय चौधरी समेत बड़ी संख्या में कमिटी मेंबर और यूनियन के कर्मचारी उपस्थित थे.




