
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के चंदनपुर गांव में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ जिसमें 10 चिकित्सकों ने 523 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान की. डाक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी दी गई. इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से प्रमुख स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा किया गया. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से पिछले 1 वर्ष में राज्य के इस सीमावर्ती क्षेत्र में 34 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन हुआ जिसमें 16 हजार से अधिक गरीब तबके के लोगों का इलाज हुआ है. जमशेदपुर स्थित पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों के द्वारा 81 नेत्र रोगियों का नेत्र जांच किया गया, जिसमें 43 मोतियाबिंद से ग्रस्त नेत्र रोगियों का आयुष्मान भारत योजना के तहत पूर्णिमा नेत्रालय में निःशुल्क आपरेशन कराया जायेगा. डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और मुखिया माधो टुडु ने किया स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन. (नीचे भी पढ़ें)

राइट्स लिमिटेड का स्वतंत्रत निर्देशक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और चंदनपुर पंचायत की मुखिया माधो टुडु ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय सुनाराम हेंब्रम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया. गांव के ग्रामीणों को उनके घर के पास स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य, डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के इस सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की काफी कमी है. गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनके घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ा धन है. पैसे के अभाव में गरीब लोग शहर के डाॅक्टरों के पास इलाज करवाने जा नहीं पाते. स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य जांच के साथ दवाईयां भी मुफ्त उपलब्ध कराया जाता है. डाॅ गोस्वामी ने पूरे वर्ष भर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने के लिए डाॅक्टरों के प्रति आभार प्रकट किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, सुमंत श्यामल, दुर्गा पद गिरी, रायमनी हेंब्रम, शुवेंदु पात्र, विश्वनाथ सोरेन, नटवर पाल, हिरनमय पाल ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
स्वास्थ्य शिविर में इन डाॅक्टरों का रहा योगदान- डाॅ पी सी हेम्ब्रम, डाॅ साजन सिंहा, डाॅ चम्पाई सोरेन, डाॅ किरण सिंह, डाॅ नवीन लोधा, डाॅ नीरज मिश्रा , डाॅ अर्चना गिरि, डाॅ शान्तनु महापात्रा, डाॅ प्रकाश राय और पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की. स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन हेतु इनका रहा प्रमुख योगदान. स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में कालिदास हांसदा, शिमाल हेंब्रम, सनत गिरी, सहाबुद्दीन खान, विश्वजीत दास, रिंकू गिरी, मुरली पाल, रितेश पाल, देवजीत मुखर्जी, नटवर पाल, बाबलू सोरेन, नारायण पाल, सविता पाल, कृष्णा पाल, मधुमिता पाल, जमुना पाल, दशरथ नायक, ऊषा पाल, अन्नदा पाल, आदित्य बेरा, दीपक गिरी, चैतन्य टुडू समेत अन्य का महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.



