चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय परिसर में गुरूवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत कार्यालय कर्मी, संवेदक, स्कूली छात्र छात्राओं और सभी पत्रकारों के लिए सोलो साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन सिटी मैनेजर अनंत खलखो ने की. मौके पर श्री खलखो ने बताया कि भारत सरकार एवं निदेशक राज्य सहरी विकास अभिकरण नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश था, जिसके तहत 15 अक्टूबर को सोलो साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.
प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में प्रथम रूबिना सरदार, द्वितीय सीता रानी मुर्मू, तृतीय सीता मांडी रही. छात्र वर्ग में प्रथम विजय महतो, द्वितीय शुभ मुंडा और तृतीय आकाश हेम्ब्रम रहे।पत्रकार,संवेदक और नपं कर्मियों के बीच हुई प्रतियोगिता में प्रथम सुरेश सिंह, द्वितीय मिन्हाज अख्तर और तृतीय विश्वकर्मा सिंह रहें. मौके पर नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, पार्षद मौसमी मल्लिक, पार्षद प्रतिनिधि मुरारी लाल शर्मा, जेई रोहित लकड़ा, असिम नाथ, रॉकी दास समेत अन्य उपस्थित थे.





