जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस पंच परमेस्वर यज्ञ समिति द्वारा बीते मंगलवार को श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बैठक की गयी. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यज्ञ को लेकर प्रत्येक रविवार को समिति द्वारा बैठक की जाएगी. वहीं यह यज्ञ पांच साल पर एक बार समिति द्वारा किया जाता है. इस बैठक में समिति के कुल 20 सदस्यों ने हिस्सा लिया था. अब तक तीन यज्ञ की गयी है. जिसमें प्रथम यज्ञ 2007 में, द्वितीय 2012 और तृतीय 2018 में की गयी थी. वहीं इस वर्ष भी यज्ञ अप्रैल में होने की संभावना है.




