रामगोपाल जेना / चाईबासा : चाईबासा समाहरणालय परिसर से 18 तीर्थयात्रियों, 04 अटेंडेंट और 01 नोडल पदाधिकारी के जत्थे को कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीराम खलखो द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इससे पहले श्री खलखो ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभ से लाभान्वित लाभुकों से बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना. चाईबासा जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्री रांची पहुंचेंगे. पर्यटन निदेशालय अन्तर्गत रांची स्थित झारखण्ड टूरिज्म डेवेलपमेंट कोऑपरेशन के द्वारा अजमेर शरीफ के लिए यात्रियों के विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा.




