बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बुधवार को चित्रेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर 27 फरवरी को बहरागोड़ा में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह का पहला निमंत्रण चित्रेश्वर बाबा को दिया. मंदिर के पुजारी सपन सतपति ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाई. डॉ गोस्वामी के साथ किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बत्स घोष, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अमल बेरा, यादव पात्र समेत अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर डॉ गोस्वामी ने कहा कि विगत 6 वर्षों से समाज के अत्यंत गरीब अभिभावकों के बेटियों की सम्पूर्ण गरिमा के साथ सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया जाता है. अब तक 137 कन्याओं का सामूहिक विवाह मंडप में विवाह हो चुका है. इस समारोह में समाज का अभूतपूर्व सहभागिता रहता है. अवसर पर डॉ गोस्वामी के साथ उप मुखिया असीम सेनापति, मंडल महामंत्री रामहरि कांड, कार्तिक पैड़ा, बाबी घोष, मानस भूयां, रणधीर घोष, पूर्णेंदु देहूरी, शिवशंकर श्यामल, सत्यवान लेंका, गोकुल बारीक स्वपन सतपति उपस्थित थे.



