
जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाके में जल जमाव से लेकर दीवार औऱ पेड़ गिरने की घटना घटी. इस दौरान सीतारामडेरा ईस्ट बंगाल कॉलोनी के दर्जनों घर में बारिश का पानी घुस गया. इससे लोगों को भारी नुकसान हुआ. (नीचे देखे पूरी खबर)

वहीं तार कंपनी के पास भी चाहरदीवारी गिर गयी. इससे अफरा तफरी मच गयी. दूसरी ओर, बिरसानगर जोन नंबर 8, रविदास बस्ती, सुभाष कॉलोनी में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया.




