चाकुलिया : बहरागोड़ा विधायक समीर महंती ने बुधवार को चाकुलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. विधायक श्री महंती ने अंचल और प्रखंड कार्यालय के हर कर्मचारी और पदाधिकारी के केबिन में जाकर देखा की कौन उपस्थित है और कौन नदारद. निरीक्षण के क्रम में कई अंचल कर्मी नदारद पाये गए. विधायक ने अंचल के प्रधान लिपिक कृष्णा सिंह मुंडा ने नदारद कर्मियों की जानकारी ली. (नीचे भी पढ़ें)

इसके पश्चात विधायक बाल विकास कार्यालय पहुंचे और वहां सरकार की विभिन्न योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में विधायक सहियों से भी मिले, जिन्होंने उन्हें अपने मानदेय एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया. विधायक ने कार्यालय में बीडीओ देवलाल उरांव और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा पारित योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को सरकार की योजनाओं के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक ने अंचल कर्मियों के अंचल के काम कार्यालय की बजाय अपने घर से निपटाने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताते हुए यह तरीका बदलने की हिदायत देते हुए बीडीओ को सभी कर्मचारियों की प्रखंड मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने को भी कहा. उन्होंने घाटशिला एसडीओ से भी बात कर ऐसी खामियां सुधारने को कहा. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, गौतम दास, पतित पावन दास, मो गुलाब, राजा बारिक, विशाल बारिक, मोहन मैती, राणा मल्लिक, ऱाशिद खान, मिथुन कर, राहुल महतो आदि अनेक लोग उपस्थित थे.




