अनिल कुमार/ बोकारो : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ. प्रखंड के बीडीओ कपिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर दर्जनों युवतियों को ऑफ़र लेटर भी प्रदान किये गये. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में बीडीओ कपिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सारथी योजना का उद्देश्य क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराना है. यह योजना कौशल विकास मिशन के द्वारा संचालित हो रहा है, जिसके तहत कई तरह के रोजगारों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है. प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से बेरोजगारों को कारपेंटर, मशीन ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, स्वरोजगार दर्जी सहित अन्य तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं. यहां से बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षित कर रोजगार भी मुहैया कराया जाता है.



