
देवघर : देवघर में महाशिवरात्रि को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही है. तैयारियां अंतिम चरण पर है. उधर यातायात विभाग द्वारा गुरुवार को बड़ी वाहनों को देवघर शहर में प्रवेश में निषेध लगाया गया है. सभी वाहनों का ठहराव को लेकर अलग-अलग जगह चिन्हित किया गया है. जहां यातायात विभाग द्वारा पार्किंग की व्यवस्था की गई है. सभी गाड़ियां निर्धारित समय तक निर्धारित वाहन पड़ाव पर रुकेंगे. जिसे जहां जाना रहे निर्धारित रूट लाइन के आधार पर जाएं. बिहार जमुई से आने वाली सभी बड़ी एवं छोटी गाड़ियां जसीडीह टावाघाट मोड़ से बाए कुमैठा स्टेडियम से बांए देवपुरा मोड़ से दाएं, सुलतानगंज रोड गिधनी मोड़ होते हुए रंगा मोड़ से बाएं सर्कुलर रोड, भुरभुरा मोड़ होते हुए बैजनाथपुर मोड़, वही सुल्तानगंज से आने वाली सभी वाहन रंगा मोड़ से बाएं सर्कुलर रोड भुरभुरा मोड़ होते हुए बैजनाथपुर मोड़ पहुंचें. (नीचे भी पढ़ें)
दुमका की ओर से देवघर आने वाली सभी वाहन हिंडोलावरण मोड़ से बाएं तपोवन रोड होते हुए उजाला चौक से होते हुए सीधे कुंडा थाना मोड़ से कोरियासा बायपास रोड. भागलपुर हंसडीहा-गोड्डा से आने वाली सभी बस एवं अन्य गाड़ियां चौथा मोड़ से बाएं दुमका की ओर 1 किलोमीटर दूर स्थित इंदौर आवरण से दाहिना तपोवन मोड़ उजाला चौक होते हुए पुराना कुंडा थाना सेवाएं कोरीयसा बाईपास रहेगी. सारठ-सारवां से आने वाली सभी छोटी बड़ी पुराना कुंडा थाना से बायपास कोरियासा को जाएगी. गिरिडीह देवीपुर से आने वाली सभी वाहन कोरिया सामोल से दाहिने पुराना कुंडा मोड़ से दाहिने हिंडोलावरन बाईपास की ओर निकलेगी. यह नियम का पालन 17-19 फरवरी को निर्धारित समय तक पालन करने का निर्देश दिया है.



