अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो जिला के सीसीएल कथारा क्षेत्र की कथारा कोलियरी परियोजना के तीन नंबर में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला सुरंगों को डोजरिंग कर मुहाने को साथ ही रास्ते को बंद कर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें मुख्य रूप से कथारा ओपी थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, सीसीएल के क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी, सीसीएल कथारा क्षेत्र के आर के सिंह, कथारा परियोजना अभियंता अवनीश कुमार, सुरक्षा प्रभारी रामनाथ राय पूरे दल बल के साथ उपस्थित रहे. इस संबंध में सुरक्षा पदाधिकारी आरके सिंह ने कहा कि कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों के विरोध का सामना भी करना पड़ा.



