देवघर : देवघर जिला एएनएम जीएनएम संघ ने अनुबंधित एनएचएम एएनएम जीएनएम कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को देवघर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय भूख हड़ताल किया. संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के आह्वान पर आयोजित इस भूख हड़ताल में बड़ी संख्या में अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मियों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

आज की भूख हड़ताल में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के साथ एएनएम जीएनएम कर्मचारी संघ की सचिव संगीता राजहंस, विपिन कुमार ब्रह्मचारी, अजय कुमार, पुनीत कुमार यादव, राज किशोर दास, आयशा जबीं, मीना मुर्मू, प्रज्ञा कुमारी, मंजू, त्रिवेणी कुमार, आरती कुमारी, पिंकी कुमारी, ममता कुमारी, बुद्धिनाथ झा, बबिता कुमारी, संजय कुमार दिवाकर, कविता कुमारी, प्रियंका कुमारी, मंजू कुमारी, रानी कुमारी, मनीषा राज, हेमावती मंडल, रेणु कुमारी, किरण कुमारी, शोभा कुमारी, गोष्टी टप्पू, ममता कुमारी, रेखा कुमारी, कंचन कुमारी, रेखा झा, रीना सिन्हा, शबनम कुमारी, जूली कुमारी, बेबी कुमारी, नूतन कुमारी, किरण मंडल, पूनम कुमारी, रूपा, राहुल, रूसी बास्के, सुनीता पाटिल, कुमारी वंदना, आभा कुमारी, कुमारी मधु, प्रिया, रूपम, सुमन सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
आज सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए कांग्रेस के स्वास्थ्य प्रभारी अनूप कुमार और कांग्रेस नेता सह मधुपुर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष फैयाज कैसर ने आकर कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए अपनी तरफ से उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचा कर उन्हें पूरा कराने में सहयोग का आश्वासन दिया. इस अवसर पर कहा गया कि यदि 25 फरवरी तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ कर्मी धमकी से नहीं डरनेवाले. जरूरत हुई तो पूरे राज्य के 7000 कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा देने को भी तैयार हैं.




