देवघर : देवघर जिला जनता दल यूनाइटेड की एक बैठक आज यहां सिंचाई अतिथिशाला में सतीश दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पार्टी की जिला कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करने के साथ ही जिले में सदस्यता अभियान चलाकर एक लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया.
बैठक में पांच सूत्री प्रस्ताव पारित किये गये, जिनमें सदस्यता अभियान के पश्चात नयी कमेटी गठित करने का निर्णय हुआ. इसी तरह जिला कमेटी के सक्रिय सदस्यों को लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने पर शो कॉज करने, जिले से लेकर प्रखंड स्तरीय कमेटी मेंबरों पर निश्चित संख्या में सक्रिय सदस्य बनाने की जिम्मेवारी सौंपने एवं आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व क्षेत्र में प्रचार अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया. आज की इस बैठक में त्रिवेणी वर्मा, कामेश्वर नाथ दास, सतीश दास, मीडिया प्रभारी जयन्त राव पटेल, सुरेश्वर प्रसाद सिंह, मिथिलेश महथा, रामकुमार राव, मनोज शाही, अनूप सिन्हा, कंचन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.




