रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई ने चक्रधरपुर के डीआरएम अरुण जे राठौर से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा, मांग पत्र में श्री गगराई ने चाईबासा होकर नयी ट्रेन सेवाएं शुरू कराने की मांग की है.
पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई ने यहां डीआरएम से उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक मांगपत्र सौंपा, मांग पत्र में भुवनेश्वर से वाया चाईबासा नयी दिल्ली के लिए नयी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की गयी है. इसके साथ ही श्री गगराई ने बड़बिल से चाईबासा होते हुए हावड़ा के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के साथ ही कोविड काल से पूर्व चक्रधरपुर हो कर गुजरने वाली ट्रेनों का पूर्व की भांति ठहराव देने की मांग भी शामिल है, जिससे सोनुवा, गोइलकेरा, मनोहरपुर के यात्रियों को पूर्व की भांति लाभ
मिल सके. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता देवकुमार बनर्जी, भाजपा नेता केदार नायक, दुनिया कुम्हार, दीपक प्रधान, केदार नायक, रोहित प्रधान आदि भी उपस्थित थे.



