जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 13 का रहने वाला मुमताज अंसारी के 15 वर्षीय किशोर मोहम्मद समीर की डिमना लेक में नहाने के दौरान मौत हो गयी. वह गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना दोपहर बारह बजे की बतायी जा रही है. मानगो के महात्मा गांधी स्कूल का छात्र था. बताया जाता है कि वह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए डिमना लेक में गया था. उसी दौरान अचानक से वह गहरे पानी में चला गया. (नीचे भी पढ़ें)
लोगों ने देखा कि वह डूब रहा है तो लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी. उसको एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों को जानकारी दी गयी, जिसके बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया. परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी रोने की चीख पुकार से हर कोई दुखी हो गया है.












