रांची : रेल यात्री रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम के माध्यम से अपनी टिकट घर बैठे ही प्राप्त कर लेते हैं. इससे यात्रियों को सहूलियत होती है और उनका समय भी बचता है. ऐसे यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना रेलवे ने जारी की है. रेल यात्रियों के लिए शनिवार को रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम पांच घंटे के लिए बंद रहेगा. भारतीय रेलवे के अनुसार डेटाबेस कम्प्रेशन के लिए पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को बंद करने का फैसला लिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
रेलवे की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मार्च की रात करीब 11:45 बजे से 12 मार्च की सुबह करीब 4:45 बजे तक रिजर्वेशन सिस्टम को अस्थायी रुप से बंद रखा जाएगा और इसी दौरान डेटाबेस कम्प्रेशन का काम होगा. यात्रियों को इस दौरान रेल टिकट बुकिंग, आईवीआरएस टच स्क्रीन, कॉल सेंटर और कई सेवाएं नहीं मिलेगी. अगर आपको 12 मार्च को यात्रा करनी है तो टिकट के लिए इंतजार न करे और तुरंत ही अपना रिजर्वेशन करवा ले. इसके साथ ही ऑनलाइन रिटायरिंग रूम बुकिंग, पूछताछ जैसी सुविधाएं भी इस दौरान बंद रहेगी. इन सभी परेशानियों से बचने के लिए रेलवे से संबंधित किसी काम में देरी न करें और सारे काम को पहले ही प्लान कर लें.













