जमशेदपुर : दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय कारोबारी रतन टाटा की एक खासियत आप नहीं जानते होंगे. उनकी शख्सियत ऐसी है कि वे रिटायरमेंट के बाद भी अपने आपको समाज के बीच काफी लोकप्रिय बनाकर रखे हुए है. अपनी सोच और अपने कार्यों से और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये भी वे काफी लोकप्रिय है. (नीचे भी पढ़ें)
आपको मालूम है कि 85 वर्षीय रतन टाटा के इंस्टाग्राम पर 8.5 मिलियन फॉलोअर है. उनका एक पोस्ट पर लाखों लोग कमेंट और लाइक्स करते है. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वे सिर्फ एक को फॉलो करते है. इसको लेकर हर कोई जानने को उत्सुक होंगे, लेकिन हकीकत यहीं है. उनको 8.5 मिलियन इंस्टाग्राम पर फॉलो लोग करते है, लेकिन वे सिर्फ एक को ही फॉलो करते है. (नीचे भी पढ़ें)
वे सिर्फ अपने टाटा ट्रस्ट को ही फॉलो करते है, जिसके चेयरमैन वे खुद है. टाटा ट्रस्ट की स्थापना 1919 में किया गया था. वह सामाजिक कार्य करता है. इंस्टाग्राम पर लगातार फॉलोअर की संख्या बढ़ रही है. वैसे वे लगातार नये नये पोस्ट से भी काफी लोकप्रिय होते है.



