जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को दसवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान कक्षा सातवीं से लेकर नौवीं के विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए. सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया. इस दौरान स्कूल के संस्थापक मुद्रिका शर्मा ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही कहा कि सभी बच्चें अपनी निर्धारित लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं स्कूल की एक्टिंग प्राचार्य रिया सेन ने इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे एक सीढ़ी पार कर दूसरे सीढ़ी की ओर बढ़ रहे हैं. इसे गम के रूप में नही खुशी के रूप में मनाना चाहिए. समारोह में सभी शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे.




