अनिल कुमार / बोकारो : झारखंड के बोकारो के चास नगर निगम क्षेत्र में नेशनल हाईवे सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के कारण हादसे हो रहे है. इसको लेकर नही तो एनएचआई और ना ही ट्रैफिक विभाग और जिला प्रशासन इसको लेकर संजीदा है. हालांकि बोकारो की ट्रैफिक डीएसपी पूनम मिंज सड़क में खड़ी बड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई करने की बात कह रही है और वह लगातार समय-समय पर कार्रवाई किए जाने की बात करती है लेकिन देखने से यह नहीं लगता है यहां किसी प्रकार की कार्रवाई हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि इसको अभियान के रूप में लिया जाएगा और सभी विभाग समन्वय बनाकर इस पर कार्रवाई करते हुए सड़क से गाड़ियों को हटाने का काम करेंगे ताकि हादसों को रोका जा सके.


