जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन के समायोजन से इन्डियन रेड क्रास सोसायटी जमशेदपुर के द्वारा एक “नेत्र ज्योती शिविर बागबेड़ा के “राम मनोहर लोहिया नेत्रालय” में आरम्भ हुआ. इस शिविर में शहर के प्रमुख नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ पुनम सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ विवेक केडिया सभी मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया और कुल 32 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

उनका ऑपरेशन रविवार को होगा और सोमवार को उन सभी को चश्मा, ढेड़ महीने की दबाई और सामान्य उपहार देकर छुट्टी दी जाएगी. इस शिविर को आयोजित करने में बिजय सिंह, मानद सचिव, इन्डियन रेडक्रास सोसायटी जमशेदपुर का पुर्न सहयोग रहा. (नीचे भी पढ़ें)

इस शिविर में जमशेदपुर के एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन से सचिव चमक सेनगुप्ता, कोषाध्यक्ष समरेन्द्र सरकार, शूभ्रल रॉय, प्रोबीर दत्ता, महेंद्र महतो, अशोक रजक, एन सी मतालिया, संजीत मुखर्जी, राजेश सहाय, सुदीप बेरा, पुष्पेंदु बनर्जी, उज्जल सरकार और ओआर लक्ष्मी उपस्थित थे.




