अनिल कुमार / बोकारो : नए वैरियंट एच3एन2 कोरोना से भी खतरनाक है. इससे निबटने के लिए बोकारो के स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर बीपी गुप्ता ने बताया कि नए वैरिएंट एयरबॉन इन्फेक्शन है, जो खांसने से एक दूसरे में फैलता है. (नीचे भी पढ़ें)

वायरल इन्फेक्शन कई तरह के रूपों में होता है, जिसके कारण सिम्टम्स पता नहीं चलता है. वैसे इस बीमारी का मुख्य लक्षण खांसी, बुखार, सिरदर्द, जोड़ो में दर्द आदि है. उन्होंने कहा कि इस बीमारी को इंफ्लुएंजा ए भी कहा जा सकता है इन दोनों का लक्षण सामान्य रूप से है. (नीचे भी पढ़ें)
डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि मास्क पहनना, सोसल डिस्टेंसिंग मेंटेन करना ही बचाव का तरीका है. वैसे यह केस बोकारो में फिलहाल नहीं है लेकिन इससे निबटने की तैयारी पूरी है, बोकारो में बर्ड फ्लू से आहत मरीजों के लिए बनाए गए दस बेड के विशेष कमरा का उपयोग यदि मरीज को मिले तो यह उनके लिए कारगर होगा. जो वेंटिलेटर, आक्सीजन से लैस है. डॉ गुप्ता ने बोकरोवासियों से मास्क धारण करने एवं तीन मीटर तक दूरी बनाए रखने की अपील की है.



