अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की तस्वीर बदल रही है. बोकारो जिले में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव और सुधार देखे जा रहे हैं. इस कड़ी में बोकारो में संचालित सात कस्तूरबा आवासीय विद्यालय विद्यालयों की तस्वीर भी अब बदलने लगी है. विद्यालय को पूरी तरह से रंग रोगन कर उसमें वॉल पेंटिंग किया जा रहा है. इस बदलती व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्र से पढ़ने आई गरीब छात्राएं काफी खुश नजर आ रहीं हैं. (नीचे भी पढ़ें)

वॉल पेंटिंग के माध्यम से कई सामाजिक ज्ञान भी उन्हें दिया जा रहा है. चास कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इस तरह की व्यवस्था सरकारी विद्यालय में उपलब्ध हो पाएगी. जिस कारण उनका पढ़ने में भी मन लग रहा है और पढ़ाई भी रोचक हो चुकी है. विद्यालय में हुई रंग रोगन आकर्षक पेंटिंग कई तरह के सामाजिक और पढ़ाई से संबंधित जानकारियां उन्हें मिल पा रही है. दीवानों को देख कर भी बहुत सारे ज्ञान अर्जित कर पा रहे हो. (नीचे भी पढ़ें)
विद्यालय की वार्डन ने बताया कि विद्यालय को इस तरह से आकर्षक सजा देकर छात्राओं की संख्या भी काफी बड़ी है ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं अभी स्कूल में पढ़ने आने के लिए उत्सुक नजर आ रही है जिस कारण एडमिशन भी काफी अच्छी हो रही है. बोकारो के डीसी कुलदीप चौधरी ने बताया कि बेहतर शिक्षा के लिए यह प्रयास किया जा रहा है. विद्यालय के दीवारों को लर्निंग म्यूजियम की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. ताकि बच्चे अधिक से अधिक विद्यालय में आये ड्रॉपआउट की संख्या कम हो सके.



