जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सांसद विद्युत वरन महतो के कार्यालय के समक्ष कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए. नौबत हाथापाई तक आ गई. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. वैसे इसके बाद तमाम कांग्रेसी सांसद कार्यालय के समक्ष धरने बैठ गए. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को कांग्रेसी कार्यकारी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में सांसद कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन को लेकर जुटे थे. दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ता भी इस दौरान सामने आ गए. (नीचे भी पढ़ें)
काफ़ी देर तक दोनों तरफ से नारेबाजी हुई. जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हुई. काफ़ी देर तक यह झड़प चली. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को अलग कराया. वैसे इसके बाद तमाम कांग्रेसी सांसद कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए हैं.



