
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना पुलिस ने टाटा स्टील कंपनी में चोरी करते दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए युवकों में जुगसलाई के ईदगाह मैदान गौरी शंकर रोड का रहने वाला सिराज और गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला मासूम है. दोनों को रंगे हाथों चोरी करते पकड़ा गया है. टाटा स्टील के एलडी टू एरिया में यह दोनों युवक चोरी कर रहे थे. टाटा स्टील के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के एसआई विनय कुमार सिंह के आवेदन पर इन दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है. बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने रविवार को बताया कि इन दोनों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है.



