
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में वनमाली गार्डन के रहने वाले आनंद कुमार सिंह के घर चोरी हुई थी. इस मामले में आनंद कुमार सिंह के आवेदन पर पुलिस ने 13 फरवरी को एमजीएम थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी और मामले की जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने चोर का पता लगाया और चोरी के आरोपी शंकोसाई रोड नंबर 1 के रहने वाले कर्म देव शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके पास से पुलिस ने चोरी की चांदी की पायल, चांदी की सिकड़ी और अरेबियन सिक्का बरामद कर लिया है. पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. आरोपी कर्म देव शर्मा को रविवार को जेल भेज दिया गया है.



