अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के सेक्टर चार स्थित होटल में मिस एंड मिस्टर झारखंड नेक्स्ट टॉप मॉडल का ऑडिशन रविवार को आयोजित किया गया. इस दौरान बोकारो और उसके आसपास के इलाके से सटे लड़के और लड़कियों ने इस ऑडिशन में भाग लिया. ऑडिशन में आए लड़के लड़कियों ने मॉडलिंग के क्षेत्र में अपने कैरियर को बनाने की बात कही. इस दौरान जज के सामने ऑडिशन देने आए युवक युवतियों ने कैटवॉक करते हुए पूरी प्रक्रिया में भाग लिया. (नीचे भी पढ़ें)

जज के सामने प्रतिभागियों ने अपना बेहतर परफॉर्मेंस देते हुए अपने अंदर की प्रतिभा को भी दिखाने का काम किया. इस ऑडिशन में अभिषेक कुमार ने कहा कि झारखंड के युवाओं को मॉडलिंग के क्षेत्र में बेहतर करने का एक अवसर प्रदान करने का काम कर रहा हैं. कई जिलों में ऑडिशन हो चुका है और कई जिलों में ऑडिशन का काम चल रहा है. अप्रैल महीने में रांची में ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा.



