• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 8, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand HIV effect – झारखंड में बढ़ी एचआईवी संक्रमितों की संख्या, पूरे राज्य में संख्या पहुंची 14287, अब ये सुविधाएं दिलाकर बचाने की हो रही कोशिश

March 18, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड राज्य में एचआईवी संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी किये गये आंकड़े चौंकाने वाले है. इसमें बताया गया है कि राज्य में एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 14287 है. राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा राज्य में 13 एआरटी सेंटर राज्य के 13 जिलों में स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से 14053 एचआईवी संक्रमित मरीजों को नियमित रूप से निःशुल्क दवा एवं अन्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवायी जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

झारखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के प्रयास से एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के साथ होने वाले भेदभाव को कम करने तथा उनको मुख्यधारा के साथ जोड़ने हेतु राज्य के सभी 24 जिलों में एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के द्वारा पीपुल्स लिविंग विद एचआईवी या एड्स नेटवर्क का गठन किया गया है. झारखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2022 -2023 में पिएलएचआईवी नेटवर्क के 700 लोगो का क्षमता वृद्धि किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

एचआईवी संक्रमितों के साथ भेदभाव रोकने तथा उनके अधिकारों को संरक्षित करने के लिए भारत सरकार द्वारा एचआईवी या एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण ) एक्ट 2017 बनाया गया है एवं एक्ट के प्रावधान अंतर्गत झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के पांचो प्रमंडलीय आयुक्त को इस एक्ट के तहत लोकपाल नामित किया गया है, जहां एचआईवी संक्रमित व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकते है. झारखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-2023 में पिएलएचआईवी नेटवर्क के 50 प्रतिभागियों को पॉजिटिव स्पीकर का प्रशिक्षण दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें पॉजिटिव स्पीकर के रूप में तैयार करना है जो अपनी स्वेच्छा तथा सहमति से समाज के बीच अपनी पहचान को उजागर करते हुए अपने अनुभवों को साझा करेंगे तथा भेदभाव को कम करने की अपील करेंगे. राज्य सरकार द्वारा एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के लिये कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसमे राज्य सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत सरकार द्वारा 1000 रुपये प्रति माह पेंशन दिए जाने का प्रावधान है. (नीचे भी पढ़ें)

वर्तमान समय में 3,800 एचआईवी संक्रमित व्यक्ति प्रति माह इस योजना का लाभ ग्रहण कर रहे है. खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग अंतर्गत प्राथमिकता वाले परिवार अंतर्गत राशन कार्ड योजना अंतर्गत एचआईवी संक्रमित व्यक्ति का अपना राशन कार्ड बनवाने का प्रावधान है जिसमे प्रति सदस्य 5 किलो राशन दिए जाने का प्रावधान है, जिसके अंतर्गत 9200 एचआईवी संक्रमित व्यक्ति इस योजना से लाभान्वित हो रहे है. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत वैसे सभी एचआईवी संक्रमित व्यक्ति जिनके पास प्राथमिकता वाले परिवार अंतर्गत राशन कार्ड है वे अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है जिसके अंतर्गत प्रति वर्ष 5 लाख तक का निशुल्क इलाज करवाया जा सकता है. वर्तमान समय में 5,400 एचआईवी संक्रमित व्यक्ति आयुष्मान कार्ड धारक है. इसके अलावा सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित अन्य योजनाओं का भी लाभ अहर्ताकारी एचआईवी संक्रमित व्यक्ति उठा सकते है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur chhath preparation – छठ महापर्व पर घाटों में रहेगी स्वास्थ्य विभाग की विशेष निगरानी, 14 छठ घाटों पर तैनात होंगी मेडिकल टीमें व एंबुलेंस
खबर

Jamshedpur chhath preparation – छठ महापर्व पर घाटों में रहेगी स्वास्थ्य विभाग की विशेष निगरानी, 14 छठ घाटों पर तैनात होंगी मेडिकल टीमें व एंबुलेंस

November 8, 2026
Jamshedpur kali puja – टेल्को में मां काली की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन, सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र
खबर

Jamshedpur kali puja – टेल्को में मां काली की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन, सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र

November 8, 2026
Jamshedpur mgm hospital – चार दिनों तक एमजीएम में बेड के लिए भटकते रहे शिव सिंह, जमीन पर लेटकर इलाज का करते रहे इंतजार
खबर

Jamshedpur mgm hospital – चार दिनों तक एमजीएम में बेड के लिए भटकते रहे शिव सिंह, जमीन पर लेटकर इलाज का करते रहे इंतजार

November 7, 2026
Next Post

Jharkhand yogasana sports : नेशनल योगा प्रतियोगिता के लिए झारखंड की महिला खिलाड़ी जोधपुर रवाना, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन झारखंड की 10 खिलाड़ियों को अधिकारियों ने किया रवाना

Jamshedpur ssp inspection - बर्मामाइंस के निर्माणाधीन थाना भवन का एसएसपी प्रभात कुमार ने किया निरीक्षण, ठेकेदार को दिए निर्देश

Jamshedpur incident- गुड़ाबांदा के पास अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलटा, 10 घायल, 3 गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 8th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 8 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 8th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 8 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 8, 2026

मेष राशिआज आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। आज आपके जीवनसाथी का...

Jamshedpur chhath preparation – छठ महापर्व पर घाटों में रहेगी स्वास्थ्य विभाग की विशेष निगरानी, 14 छठ घाटों पर तैनात होंगी मेडिकल टीमें व एंबुलेंस

Jamshedpur chhath preparation – छठ महापर्व पर घाटों में रहेगी स्वास्थ्य विभाग की विशेष निगरानी, 14 छठ घाटों पर तैनात होंगी मेडिकल टीमें व एंबुलेंस

by Team Sharp Bharat A
November 8, 2026

जमशेदपुर : छठ महापर्व के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने...

Jamshedpur kali puja – टेल्को में मां काली की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन, सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र

Jamshedpur kali puja – टेल्को में मां काली की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन, सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र

by Team Sharp Bharat A
November 8, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी स्थित यंग बॉयज क्लब 22 फीट काली पूजा समिति की ओर से 5वें वर्षगांठ...

Jamshedpur mgm hospital – चार दिनों तक एमजीएम में बेड के लिए भटकते रहे शिव सिंह, जमीन पर लेटकर इलाज का करते रहे इंतजार

Jamshedpur mgm hospital – चार दिनों तक एमजीएम में बेड के लिए भटकते रहे शिव सिंह, जमीन पर लेटकर इलाज का करते रहे इंतजार

by Team Sharp Bharat A
November 7, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. बागबेड़ा निवासी शिव...

Jamshedpur bjp state president condoles on nirbhay singh sad demise : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने अभय सिंह से की मुलाकात, निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर परिजनों से मिलकर जताया शोक

Jamshedpur bjp state president condoles on nirbhay singh sad demise : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने अभय सिंह से की मुलाकात, निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर परिजनों से मिलकर जताया शोक

by Team Sharp Bharat D
November 7, 2026

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शनिवार को जमशेदपुर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह...

Jamshedpur bjp state president attacks hemant govt : निशा भगत आत्महत्या मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार को घेरा, मामले की सीबीआइ जांच कराने की रखी मांग

Jamshedpur bjp state president attacks hemant govt : निशा भगत आत्महत्या मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार को घेरा, मामले की सीबीआइ जांच कराने की रखी मांग

by Team Sharp Bharat D
November 7, 2026

जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गुमला की आदिवासी युवती निशा...

jamshedpur kali puja-नव युवक चेतना मंच के श्रीश्री काली पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन,वृद्धाश्रम की पांच मातृशक्तियों ने किया शुभारंभ,वृद्ध मातृशक्तियों को सम्मान देकर मंच ने प्रस्तुत की सामाजिक संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल

by Team Sharp Bharat K
November 7, 2026

जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित विजय नगर जॉगर्स पार्क में नव युवक चेतना मंच द्वारा आयोजित श्री श्री काली पूजा पंडाल का...

jamshedpur kali puja : विधायक सरयू राय ने सोनारी में 61वें वार्षिक काली पूजा समारोह का किया उदघाटन, मां काली से की सुख-समृद्धि की कामना

jamshedpur kali puja : विधायक सरयू राय ने सोनारी में 61वें वार्षिक काली पूजा समारोह का किया उदघाटन, मां काली से की सुख-समृद्धि की कामना

by Team Sharp Bharat K
November 7, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को सोनारी स्थित भोलानाथ-मधुसूदन पथ में श्री श्री सार्वजनिक काली...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur chhath preparation – छठ महापर्व पर घाटों में रहेगी स्वास्थ्य विभाग की विशेष निगरानी, 14 छठ घाटों पर तैनात होंगी मेडिकल टीमें व एंबुलेंस

Jamshedpur kali puja – टेल्को में मां काली की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन, सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र

Jamshedpur mgm hospital – चार दिनों तक एमजीएम में बेड के लिए भटकते रहे शिव सिंह, जमीन पर लेटकर इलाज का करते रहे इंतजार

Jamshedpur bjp state president condoles on nirbhay singh sad demise : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने अभय सिंह से की मुलाकात, निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर परिजनों से मिलकर जताया शोक

Jamshedpur bjp state president attacks hemant govt : निशा भगत आत्महत्या मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार को घेरा, मामले की सीबीआइ जांच कराने की रखी मांग

jamshedpur kali puja-नव युवक चेतना मंच के श्रीश्री काली पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन,वृद्धाश्रम की पांच मातृशक्तियों ने किया शुभारंभ,वृद्ध मातृशक्तियों को सम्मान देकर मंच ने प्रस्तुत की सामाजिक संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News