जमशेदपुर: गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के बारामती गांव से शनिवार को पिकअप वैन से कुछ लोग ओडिशा शादी में जा रहे थे. खंडेपुर के पास पिकअप वैन पलट गई. इस सड़क हादसे में लगभग 10 लोग घायल हो गए. इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को एमजीएम अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है. जिन लोगों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
इनमें 8 साल की बच्ची रीना मुंडा, तोरा मुंडा और महिला हीरा रानी मुंडा शामिल हैं. वैन पर लगभग 20 लोग सवार थे. बाकी घायलों को इलाज के लिए धालभूमगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है.



