जादूगोड़ा : महाराष्ट्र के तारापुर में आयोजित 37वें परमाणु ऊर्जा खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर यूसिल की कोणार्क टीम आज जादूगोड़ा लौटी. बेहतर प्रदर्शन कर लौटी टीम का टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यूसिल श्रमिक संगठन, यूरेनियम मजदूर संघ की ओर से फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया. यूनियन के पदाधिकारियों व कमेटी मेंबरो में जबरदस्त खुशी दिखी. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि यूसिल की नौ सदस्यीय जादूगोड़ा की बलराम मुर्मू, रामजन्म राम (दोनों जादूगोड़ा), आनंद महतो (नरवापहाड़), रंजीत परियां, दोगल दिग्गी (नरवा पहाड़) तपन कुमार मांझी (जादूगोड़ा) वीरेंद्र हेंब्रम (नरवा पहाड़), एल एम बेहरा (तुरामडीह) व कालीपद मार्डी (नरवापहाड़) नामक यूसिल खिलाड़ियों की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया.(नीचे भी पढ़ें)
महाराष्ट्र के तारापुर में 12 से 14 मार्च तक चली इस प्रतियोगिता में यूसिल के मजदूर नेता आनंद महतो को 200 व 400 मीटर रेस में दो गोल्ड, रंजीत को 100 मीटर रेस में सिल्वर मेडल, बलराम मुर्मू को पांच किलोमीटर वॉक रेस में ब्रोन्ज व 400 मीटर रिले रेस में ब्रोन्ज मेडल मिला है. रिले रेस में आनंद महतो, रंजीत परियां कालीपद मार्डी प्रतिभागी थे.(नीचे भी पढ़ें)
आज टाटानगर पहुंचने पर टीम के खिलाड़ियों का स्वागत करनेवालों में यूरेनियम मजदूर संघ के राज सिंह, पुष्पराज सिंह, प्रकाश सिंह, अनूप भद्र, मनोज कुमार, दामोदर पुर्ती, मुकेश कुमार, उपेंद्र सिंह, फागू मुर्मू ने सभी खिलाड़ियों को पुष्प गुच्छ सौंप कर व माला पहना कर उनका जबरदस्त स्वागत किया.



